ऊना : चिंतपूर्णी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी , 5 लोग घायल

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 46 Second

the news warrior 

4 फरवरी 2023

ऊना : हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर  में दर्शन करने जा  रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी चलाली के पास खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाल और अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में पाँच लोग घायल हुए हैं जिन में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें ऊना रैफर कर दिया गया है ।

 

मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी सिविल लाइन के रहने वाले श्रद्धालु ज्वाला जी माता के दर्शन के बाद चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने  जा रहे थे। चलाली में दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिनमें 2 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल है। सभी घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया।

सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी के डॉक्टर शिवा लखन पाल ने बताया कि कुल 5 लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई थी, जिन्हें ऊना रेफर कर दिया गया है। वहीं, 2 लोगों को मामूली चोटें आई थी। घायलों की पहचान 48 वर्षीय भूपेंद्र, 22 वर्षीय हर्ष, 28 वर्षीय फिरका, 67 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अदानी कंपनी ने तय किराये की शर्तों को न माना, तो लीगल एक्शन लेगी प्रदेश सरकार

Spread the love  the news warrior  4 फरवरी 2023 शिमला : सीमेंट प्लांट और  ट्रक ऑपरेटर के बीच विवाद थम नहीं  रहा है। करीब दो महीने से अडानी के सीमेंट प्लांट बन्द पड़े है। हालांकि सरकार दोनों  के बीच  विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है लेकिन किराए को लेकर […]

You May Like