![गिरिपार में अनोखी परंपरा , आग से खेलते हैं देवता](https://thenewswarrior.com/wp-content/uploads/2021/09/Screenshot-2021-09-11-102552-1024x521.jpg)
गिरिपार में अनोखी परंपरा , आग से खेलते हैं देवता। पढ़िए पूरी खबर।
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में आज भी पौराणिक एवं देव संस्कृति पूरी तरह विद्यमान है। आज भी विभिन्न दैविक उत्सवों त्यौहारों को सच्ची श्रद्धा से मनाया जाता है। ऐसे ही खास देव उत्सव महासू जागरण की हो रही है।
सिरमौर की महासू ( विष्णु ) #पंचमी एक नज़र।
जिला सिरमौर के अनेक स्थानों पर जहां महासू देवता के मंदिर होते हैं वहां पर महासू पंचमी का यह त्यौहार मनाया जाता है। गुगा नवमी के ग्यारह दिन पश्चात महासू महाराज के प्रांगण में जागरा पर्व मनाया जाता है।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर हनोल महासू देवता का प्रमुख स्थान है। अन्य स्थानों की अपेक्षा यहां एक दिन पूर्व यहां यह जागरा पर्व होता है। इसके बाद अन्य मंदिरों को यहां से जादद होती है। जिला के हरिपुरधार उपमंडल के भलौना गांव की इस वीडियो में देखिए कि किस प्रकार देव शक्तियां आज भी विद्यमान है।