मोदी बर्थडे पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड – 1 दिन में ढाई करोड़ से अधिक को वैक्सीन लगाने का बना रिकॉर्ड
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारत में वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। शुक्रवार को 1 दिन में 2.50 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। cowin पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात 12:00 बजे तक वैक्सीन की 2 करोड़ 50 लाख 10 हजार 390 डोज लगाई गई है। यह विश्व भर में सबसे बड़ा आंकड़ा है स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है उन्होंने लिखा है कि 1 दिन में कहीं भी वैक्सीन की इतनी डोज़ नहीं दी गई है।
Congratulations india!
PM @NarendraModi जी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है।
2.50 करोड़ से अधिक टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है।
आज का दिन हेल्थकर्मियों के नाम रहा। #HealthArmyZindabad pic.twitter.com/F2EC5byMdt
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 17, 2021
टीकाकरण की रफ्तार का अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे तक वैक्सीन की एक करोड़ डोज़ लगाई जा चुकी थी और उसके मात्र 9 घंटे बाद यह आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच गया। देश भर में हर घंटे 17 लाख, प्रत्येक मिनट 28,000 और प्रत्येक सेकंड में 444 डोज लगाई गई।
9 hours. 2 Crore Vaccine Doses Administered.
Great Going, India! #LargestVaccineDrive #VaccineSeva pic.twitter.com/iGEse1TmXg— MyGovIndia (@mygovindia) September 17, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले 27 अगस्त 31 अगस्त 6 सितंबर को देश में एक करोड़ से अधिक डोज़ लगाई गई थी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को आह्वान किया था कि देश में टीकाकरण ड्राइव को रफ्तार देनी चाहिए। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा होगा और इसी अवसर पर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यूनिट का निर्माण किया था जिसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।
यह भी पढ़े – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस विधायक की जीत के लिए घर-घर जाकर मांगे थे वोट