THE NEWS WARRIOR
बिलासपुर
आगामी 1 नवंबर से 3 नवंबर 2021 को हमीरपुर में आयोजित होने वाली वरिष्ठ अंतर जिला राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिलासपुर की वरिष्ठ टीम की घोषणा कर दी गई है। बिलासपुर जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विभोर शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों का चयन लुहनु स्थित कहलूर खेल परिसर के इंडोर हॉल में ओहित कई गयी चयन प्रक्रिया में किये गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
चयन समिति के अध्यक्ष आदित्य मोहन कश्यप एवं सदस्यों नीरज बसु, किरण कुमार, संजीव शर्मा, सत्यन हांडा, अरविंद तथा प्रवीण शर्मा की देखरेख में आयोजित इस चयनप्रक्रिया में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन बिलासपुर जिला की टीम में किया गया।
पुरुष एकल में प्रणव चंदेल, अश्विनी, सुयश तथा विकास धीमान को चयनित किया गया। पुरुष युगल में पारस शर्मा व ईशान शर्मा तथा अनिल व अश्विनी की जोड़ी को टीम में शामिल किया गया।
महिला एकल वर्ग में श्रद्धा, शिवानी व इशिता तथा महिला युगल वर्ग में श्रद्धा एवं शिवानी का चयन किया गया।
मिक्स्ड डबल्स के लिए श्रद्धा तथा अश्विनी एवं शिवानी तथा सुयश की जोड़ी को चयनित किया गया।
टीम 31 अक्टूबर को हमीरपुर रवाना होगी। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।