भाजपा ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा करेगी हिमाचल में मिशन रिपीट- अनुराग ठाकुर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 48 Second

THE NEWS WARRIOR
13/05/2022

आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं

विकास की राह पर आगे बढ़ रही भजपा- अनुराग

चंबा:-

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को चंबा जिला के बनीखेत पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और आम आदमी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। भाजपा पहले से ज्यादा सीटों के साथ हिमाचल में मिशन रिपीट करने जा रही।

यह भी पढ़े:-

हिमाचल में भाजपा बना रही चुनावी माहौल, दिग्गज नेता युवा कार्यकर्ताओं में भर रहे हैं जोश

190 करोड़ वैक्सीन लोगों को मुफ्त में लगाने का कार्य

अनुराग ठाकुर ने कहा की युवा खेल मंत्री होने के नाते मेरा प्रयास है की प्रदेश के हर जिले को खेलों में आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा की कोरोना महामारी के चलते देश के लोगों के लिए 190 करोड़ वैक्सीन मुफ्त में लगाने का कार्य किया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।

हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार  

अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पर तंज कसते हुए कहा की उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां आम आदमी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई, वो प्रदेश में आने के सपने देख रही है।  अनुराग ठाकुर ने कहा की जिस आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हो गई थी, वो आज हिमाचल का सपना देख रहे हैं।  उन्होंने कहा की हिमाचल में भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा अपनी सरकार बनाने जा रही है।

 

 

यह भी पढ़े:-

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विदेशी दौरे की सूचना देने वाले को 25 हजार डॉलर का इनाम- पन्नू

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेपर लीक मामला: कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विनय शर्मा ने सीबीआई से जाँच को लेकर हाईकोर्ट में की याचिका दायर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 13/05/2022 एसआईटी पर उठाया सवाल 26 मई को होगी अगली सुनवाई शिमला:- हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता और कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट विनय शर्मा ने सवाल खड़ा किया है।  पेपर लीक […]

You May Like