दारचा से लेह मार्ग को बहाल करने में जुटा बीआरओ

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 36 Second

THE NEWS WARRIOR 

15 /2 /2022

मनाली -लेह 

सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग को इस बार मई से पहले बहाल करने की तैयारी है। यह मार्ग 15 दिसंबर 2021 से बंद है। अब मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दारचा से लेह मार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन सोमवार को दारचा से बारालाचा की तरफ आठ किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटा दी गई है। मनाली-लेह मार्ग के अलावा लाहौल घाटी के भीतर सड़कों के किनारे लगे बर्फ के ढेरों को भी हटाया जा रहा है।

बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने बताया कि आजकल मौसम साफ है। ऐसे में बीआरओ ने बारालाचा की तरफ रुख कर दिया है। बीआरओ ने दारचा से आगे करीब आठ किलोमीटर तक हाईवे-3 से बर्फ को हटा दिया है। उन्होंने बताया कि दारचा से आगे बर्फ कम है। इसलिए मार्ग के जल्द बहाल होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मनाली से लेह की दूरी करीब 427 किमी है। बीआरओ को मनाली से सरचू तक बर्फ को हटाना है। इसकी दूरी करीब 230 किमी है। बीआरओ 150 किमी से बर्फ हटा चुका है जबकि 80 किमी मार्ग को बहाल करना अभी शेष है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश और मायानगरी में छाया हिमाचल पुलिस का जवान, मनवाया अपने हुनर का लोहा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 15 /2 /2022  सोलन हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा टीम हार्मनी ऑफ पाइन्स ने भारत के सबसे बड़े टैलेंट हंट शो हुनरबाज़ में एक यादगार प्रदर्शन दिया है। बैंड के गायक कार्तिक शर्मा, हिमाचल प्रदेश पुलिस के सिपाही हैं, जो सोलन जिले के गांव धीरीघाट […]

You May Like