मंडी के द्रंग में दो मकानों में लगी आग, सारा सामान जल कर राख, दो परिवार हुए बेघर

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 5 Second

 

the news warrior

12 जनवरी 2023

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के द्रंग इलाके की दुर्गम चौहारघाटी में देर रात भीषण आग लग गई | इस घटना में दो परिवार बेघर हो गए| दोनों परिवारों के पास तन पर पहने कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं बचा | सुधार पंचायत के घघटयाण गांव में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे यह आग लगने की घटना  हुई । घटना के वक्त दोनों परिवारों के सभी सदस्य सो रहे थे |

 

परिवार के किसी बुजुर्ग ने मकान में लगी आग की लपटों को देखा | जल्दी जल्दी  पूरे परिवार को मकान से बाहर निकाला गया  स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई ,लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई | घटना में लाखों  का नुकसान हो गया |

सूचना मिलते ही पधर पुलिस और उपमंडल प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई | पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया  कि देर रात करीब 12 बजे उन्हें घघटयाण गांव में आग लगने की सूचना मिली | जिसमें  दो भाइयों रूप लाल और प्रेम सिंह के आठ कमरों का मकान और रसोई घर पूरी तरह जल कर राख हो गया |

SDM पधर संजीत सिंह ने कहा कि सुधार पंचायत के घघटयाण गांव में दो परिवारों का मकान पूरी तरह राख होने की सूचना मिली है|  पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर पहुँच कर  नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं| डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है फिलहाल इसके बारे में तफ्तीश की जा रही है |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुमारसेन में सैंज नाला के पास सड़क हादसा, एक की मौत दो घायल

Spread the love   the news warrior 12 जनवरी 2023 कुमारसैन थाना के  सैंज में  गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई | कार  में तीन व्यक्ति मौजूद थे जिसमें  एक व्यक्ति की मौत हो गई ,जबकि दो घायल हो गए हैं | घायलों का  इलाज सीएच कुमारसैन में चल […]

You May Like