लाहौर में पैदा हुए थे पूर्व मंत्री और विधायक सुजान सिंह पठानिया जाने सफ़र

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 50 Second

 

लाहौर में पैदा हुए थे पूर्व मंत्री और विधायक सुजान सिंह पठानिया जाने सफ़र 

 

*पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुए थे 

*फारेस्ट रेंजर से बने विधायक-: 

*7  बार बने विधायक 

 

 

THE NEWS WARRIOR 

फ़तेहपुर 12-02 -2021 

 

पाकिस्तान के लाहौर में 22 सितम्बर 1943 को पैदा हुए कांगड़ा से फतेहपुर विधानसभा के विधायक सुजान सिंह पठानिया का 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे निधन हो गया है।

पिछले तीन सालों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पठानिया की सेहत खराब चल रही थी .Ι सितंबर 2017 में उन्हें पैरालाइसिस अटैक आया था, तब उन्हें तुरंत आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया था। तब से उनका उपचार चल रहा था। इनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे किया जाएगा।

 

फारेस्ट रेंजर से बने विधायक-: 

स्नातक की पढाई करने के बाद सुजन सिंह पठानिया ने Northern Forest Rangers College देहरादून से दो साल की ट्रेनिंग की और हिमाचल प्रदेश के वन  विभाग में सेवाएँ  देना शुरू कर दिया  1977 में वन विभाग से फारेस्ट  रेंजर पद से इस्तीफ़ा  देकर जनता पार्टी ज्वाइन की और पहली बार विधायक बनें .

7  बार बने विधायक -:

1977 में  जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर पहली बार विधायक बने सुजन सिंह पठानिया ने 1980 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी उसके बाद 1990, 1993, 2003 , 2009, 2012  और वर्तमान में 2019 से वह कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधायक रहे .

जनता इनको  कितना चाहती थी इस बात का अंदाजा आपको इस बात से लगा सकते हैं  कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में बीमार होने के चलते जब वह घर में बाहर भी नहीं निकल पाते थे एवं बिस्तर में थे तो हल्के के जनता के उन्हें बीमार होने के बावजूद में विधायक बनाया था .

 

दो बार कैबिनेट और एक बार राज्य मंत्री रहे  -:

 

सुजान सिंह पठानिया वीरभद्र सिंह के करीबी थे। वीरभद्र सरकार में वह दो बार प्रदेश के कैबिनेट और एक बार राज्य मंत्री रहे हैं।  1995 -98 में पहली बार सुजान सिंह पठानिया कृषि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे. 2007 में यह परिवहन मंत्री रहे और  2012- 2017  में वह ऊर्जा मंत्री थे। प्रदेश में उन्हें हैंडपंपों वाला मंत्री के नाम से भी जाना जाता है।

 

सरकार में रहे इन पदों पर -:

1982-83 में राज्य वन निगम के वाईस चेयरमैन

1984-85 में स्टेट हाउसिंग बोर्ड के वाईस चेयरमैन

2009-2012 में एस्टीमेट एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य

 

 

 

 

 

JOB FOR FRESHERS

M.Tech and MCA freshers के लिए जॉब Salary 30,000 यहाँ करें अप्लाई

 

 

 

शिमला में जॉब

स्टेट बैंकऑफ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस में12वीं, ग्रेजुऐट के लिए नौकरी पढ़ें पूरी खबर

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

हिमाचल क्रिकेट टीम विजय हज़ारे टूर्नामेंट के लिए जयपुर रवाना

Spread the love कप्तान ऋषि धवन के नेतृत्व में 22 सदस्यीय दल  हिमाचल टीम विजय हज़ारे टूर्नामेंट के लिए जयपुर रवाना।     THE NEWS WARRIOR नादौन (12फरवरी)   बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जा रही विजय हज़ारे ट्रॉफी में भाग लेने के लिए हिमाचल की टीम जयपुर को आज यहाँ […]

You May Like