घुमारवीं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सतवीर सिंह को बहादुरी के लिए किया सम्मानित

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 32 Second
THE NEWS WARRIOR
13/04/2022

जे.पी नड्डा ने घुमारवीं उपमंडल की लुहारवीं पंचायत के रच्छेडा गांव के जवान सतवीर सिंह को किया सम्मानित

नड्डा ने जवान सतवीर की मुक्त कंठ से की प्रशंसा

सतवीर सिंह को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जीवन रक्षक पदक से नवाजा

बिलासपुर:-

जीवन रक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत राष्ट्रपति अवार्डी घुमारवीं उपमंडल की लुहारवीं पंचायत के रच्छेडा गांव के जवान सतवीर सिंह को उनकी बहादुरी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने घुमारवीं में सम्मानित किया। नड्डा ने जवान सतवीर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि देवभूमि वीर भूमि है और यहां के जांबाजो के किस्से विश्वभर में सुनाए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जीवन रक्षक पदक से नवाजा

सतवीर सिंह ने बताया कि 8 सितंबर 2020 को उतराखंड में 14698 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रथम वाहिनी, जोशीमठ आईटीबीपी की टोपीडुंगा अग्रिम चैकी पर एक 19 वर्षीय सिविल नौजवान मनोज कुमार बेहोशी की हालत में था। उसका प्राथमिक उपचार किया लेकिन, मरीज की हालत गंभीर बनी रही।

नौजवान को बचाने के लिए चैकी से नीचे ले जाने का फैसला लिया गया। कड़ाके की ठंड में उबड़ खाबड़ 40 किलोमीटर लंबे रास्ते से मरीज को नीचे लाया गया। जहां पर उसकी जान बचाई जा सकी। जिसके चलते गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जीवन रक्षक पदक से नवाजा।

वर्तमान में उतराखंड में हैड कांस्टेबल के पद पर है तैनात

घर पर छुट्टी आने के बाद घुमारवीं के जवान सतवीर सिंह को घुमारवीं में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्मानित किया। सतवीर सिंह वर्तमान में उतराखंड में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। 22 मई 1984 को शिक्षक रूप सिंह व माता सावित्री देवी के घर रच्छेडा में जन्में सतवीर सिंह को बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करने का जज्बा था। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे सतवीर सिंह 2003 में आईटीबीपी में भर्ती हो गये। सतवीर सिंह के परिवार में माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………

हिमाचल प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर उठे सवालों पर DGP ने दी प्र‍त‍िक्रिया

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालियांवाला बाग हत्याकांड विशेष: भारतीय इतिहास का सबसे दर्दनाक दिन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 13 /04 2022 13 अप्रैल को भारत के इतिहास में सबसे दर्दनाक दिन के रूप में किया जाता है याद  इस दिन पंजाब के जलियांवाला बाग में कई हज़ार निर्दोष लोगों कि की गयी थी हत्या जालियांवाला बाग में उस समय  प्रदर्शनकारी रोलट एक्ट […]

You May Like