पालमपुर हरिद्वार दौड़ी HRTC की नई एसी बस: जानें रूट समय और किराया

0 0
Spread the love
Read Time:9 Minute, 47 Second

THE  NEWS WARRIOR
15 /11 /2022

पालमपुर से हरिद्वार साधारण बस रूट और मैक्लोडगंज से हरिद्वार वोल्वो रूट शामिल है

कांगड़ा 

आज हम आपको एचआरटीसी  के कुछ महत्वपूर्ण रूटों की जानकारी दे रहे हैं। यह रूट धर्मशाला से हरिद्वार, जोगिंद्रनगर से हरिद्वार, चामुंडा से हरिद्वार, ज्वालाजी से हरिद्वार, पालमपुर से हरिद्वार साधारण बस रूट और मैक्लोडगंज से हरिद्वार वोल्वो रूट शामिल है।

पालमपुर हरिद्वार दौड़ी HRTC की नई एसी बस: जानें रूट समय और किराया

पहला रूट : धर्मशाला हरिद्वार वाया कांगड़ा, ज्वालाजी, नादौन, ऊना, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर बस धर्मशाला से दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर चलती है। कांगड़ा से शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट, ज्वालाजी से 5 बजकर 15 मिनट, नादौन से 6 बजे, ऊना से 8 बजे, चंडीगढ़ से रात 11 बजकर 40 मिनट और सहारनपुर से सुबह तीन बजे चलकर सुबह पांच बजे हरिद्वार पहुंचती है।

 

दूसरा रूट : धर्मशाला से हरिद्वार वाया शाहपुर, कांगड़ा, देहरा, ऊना, चंडीगढ़, यमुनानगर, सहारनपुर बस धर्मशाला से शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर चलती है। शाहपुर से 6. कांगड़ा से 7. देहरा से 8, ऊना से रात 10. चंडीगढ़ 43 से रात 1 बजे, जगाधरी से डेढ़ बजे, यमुनानगर से 1 बजकर 40 मिनट, सहारनपुर से रात 2 और रुड़की से अल सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर चलकर 6 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार पहुंचती है।

तीसरा रूट : चामुंडा से हरिद्वार वाया नगरोटा बगवां, कांगड़ा, देहरा, ऊना, चंडीगढ़, यमुनानगर, रुड़की बस चामुंडा से दोपहर 12 बजकर 55 पर चलती है। नगरोटा बगवां से 12 बजकर 55, कांगड़ा से 2. देहरा से 3 बजकर 15 मिनट, ऊना से शाम 6. चंडीगढ़ से 9 बजकर 45 मिनट, यमुनानगर से 11 बजकर 30 रुड़की से 3 बजे चलकर सुबह 4 बजकर 15 मिनट के करीब हरिद्वार पहुंचती है।

 

चौथा रूट : जोगिंदरनगर से हरिद्वार वाया बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, ऊना, चंडीगढ़, यमुनानगर, सहारनपुर, रूडकी बस जोगिंदरनगर से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर चलती है। बैजनाथ से 3 बजकर 45 पालमपुर से 4 बजकर 20, कांगड़ा से 5 बजकर 50, ऊना से 9 बजकर 45. चंडीगढ़ से रात 12 बजकर 30, यमुनानगर से 2 बजकर 15 मिनट, सहारनपुर से रात 3 बजे और रुड़की से चार बजे चलकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार पहुंचती है।

 

चौथा रूट : ज्वालाजी से हरिद्वार वाया देहरा, ऊना, चंडीगढ़, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की बस ज्वालाजी से शाम 4 बजकर 30 मिनट पर चलती है। देहरा से शाम 5. ऊना से 7 बजकर 20 मिनट, चंडीगढ़ से 9 बजकर 45. यमुनानगर से 11 बजकर 20 मिनट, सहारनपुर से रात साढ़े 12. रुड़की से रात अढाई बजे चलकर अलसुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार पहुँचती है।

 

पांचवां रूट : पालमपुर से हरिद्वार वाया सुजानपुर, हमीरपुर, ऊना, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की बस पालमपुर से दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर चलती है। सुजानपुर से 4. हमीरपुर से 5 बजकर 40 मिनट, ऊना से 6 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ से रात 10. यमुनानगर से रात करीब डेढ़ सहारनपुर से तीन बजे चलकर सुबह साढ़े चार हरिद्वार पहुंचती है।

छठा रूट : मैक्लोडगंज से हरिद्वार वाया कांगड़ा, ज्वालाजी, देहरा, चंडीगढ़, नाहन, पांवटा साहिब, देहरादून वोल्वो मैक्लोडगंज से शाम सात बजे चलती है। धर्मशाला से 7 बजकर 35 मिनट, कांगड़ा से 8 बजकर 15 मिनट ज्वालाजी से रात 9 बजकर 20 मिनट, देहरा से 9 बजकर 40, चंडीगढ़ 43 से रात एक बजकर 30 मिनट, नाहन से रात तीन, पांवटा से 4 और देहरादून से सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह करीब साढ़े सात बजे हरिद्वार पहुंचती है। अब हम आपको हरिद्वार से वाया कांगड़ा आदि रूट पर चलने वाली कुछ बसों के बारे में बताते हैं।

हरिद्वार से धर्मशाला वाया सहारनपुर, ऊना, अंब, कलोहा, रक्कड़, नादौन, ज्वालाजी, कांगड़ा 53 मील, योल कैंट बस हरिद्वार से दोपहर 2 बजे चलती है। चंडीगढ़ से शाम 7 बजकर 51 मिनट, ऊना से रात 11 बजकर 15 मिनट, अंब से रात 12 बजकर 5 के करीब, रक्कड़ से साढ़े 12. नादौन से 1 बजकर 10, ज्वालाजी से 2 बजकर 17 मिनट, कांगड़ा से 3 बजकर 15, 53 मील से 3 बजकर 40. पोल से 3 बजकर 50 मिनट पर चलकर सुबह साढ़े चार के करीब धर्मशाला पहुंचती है।

हरिद्वार से जोगिंद्रनगर बस हरिद्वार से शाम 5 बजकर 30 मिनट पर चलती है। चंडीगढ़ से 10 बजकर 15 ऊना से 1. परागपुर से अढ़ाई, देहरा से 3 बजकर 10. ज्वालाजी से 3 बजकर 40 मिनट, कांगड़ा से 4 बजकर 20 मिनट, नगरोटा बगवां से 4 बजकर 40. पालमपुर से सुबह 5 बजकर 40 बैजनाथ से 6 बजकर 20 मिनट पर चलकर सुबह 7 बजकर 10 मिनट के आसपास जोगिंदरनगर पहुंचती है।

हरिद्वार से चामुंडा बस हरिद्वार से 6 बजकर 30, चंडीगढ़ से रात 12 बजकर 35. ऊना से रात 2 बजकर 32. नादौन से 3 बजकर 55. ज्वालाजी से अलसुबह 4. कांगड़ा से 6. नगरोटा बगवों से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर चलकर सुबह करीब सात बजे चामुंडा पहुंचती है।

हरिद्वार से धर्मशाला वाया चंडीगढ़, ऊना, ढलियारा, देहरा, बनखंडी, कांगड़ा, शाहपुर बस हरिद्वार से शाम 3 बजकर 40 मिनट पर चलती है। चंडीगढ़ से रात 11 बजकर 55, ऊना से 1 बजकर 40, देहरा से अलसुबह 4 बजकर 10 कांगड़ा से 5. शाहपुर से 5 बजकर 40 मिनट पर चलकर करीब 7 बजे धर्मशाला पहुंचती है।

हरिद्वार से धर्मशाला वाया चंडीगढ़, ऊना, चिंतपूर्णी, देहरा, ज्वालाजी, कांगड़ा बस हरिद्वार से शाम 4 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ 43 से रात 10 बजकर 47, ऊना से रात करीब पौने दो बजे चिंतपूर्णी से करीब अढ़ाई, देहरा से 3 बजकर 45 मिनट ज्वालाजी से सुबह 4 बजकर 30 मिनट और कांगड़ा से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर करीब 6 बजे धर्मशाला पहुंचती है।

हरिद्वार से पालमपुर वाया हमीरपुर, सुजानपुर बस हरिद्वार से 2 बजकर 30 मिनट पर चलती है। हमीरपुर से रात 2 बजकर 15, सुजानपुर से 3 बजकर 30 मिनट पर चलकर सुबह करीब पांच बजे पालमपुर पहुंचती है।

वोल्वो हरिद्वार से शाम 5 बजे चलती है और सुबह सवा छह बजे धर्मशाला पहुंचती है।

किराए की बात करें तो धर्मशाला से हरिद्वार वाया योल, 53 मील, कांगड़ा बस में धर्मशाला से हरिद्वार 766, कांगड़ा से 707, ज्वालाजी से 630 रुपए किराया लगता है। वाया चड़ी शाहपुर में धर्मशाला से 789 और कांगड़ा से 677 रुपये किराया लगता है। जोगिंदरनगर से हरिद्वार का 871, बैजनाथ से 823, पालमपुर से 788, कांगड़ा से 703 रुपये किराया अदा करना होगा।

चामुंडा से हरिद्वार का 729 और कांगड़ा से 674 व देहरा से 593 रुपये लगेंगे। पालमपुर हरिद्वार वाया सुजानपुर, हमीरपुर बस में पालमपुर से 761. रुपये लगते हैं। ज्वालाजी हरिद्वार में ज्वालाजी से करीब 623 लगते हैं। ऊना से हरिद्वार किराए की बात करें तो करीब 460 रुपये है। नादौन से 604 रुपये के करीब किराया लगता है। वोल्वो में मैक्लोडगंज से 1,789, कांगड़ा से 1716, ज्वालाजी से 1583 और देहरा से 1538 रुपए लगते हैं।

दी गई जानकारी में किराया और टाइमिंग थोड़ी आगे पीछे हो सकती है। एचआरटीसी द्वारा निर्धारित किराया और टाइमिंग ही मान्य होगी।

 

 

 

 

 यह भी पढ़े

सोने की कीमतों में फिर आया उछाल, 255 रुपये चढ़ा, चांदी में 561 रुपये की मजबूती

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिकन टूरिस्ट का 8 दिन बाद मिला शव, हिमाचल के मैक्लोडगंज में गुना माता की ट्रैकिंग पर गया था

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 15 /11 /2022 ट्रैकिंग का रास्ता भटकने से खाई में गिरने से टूरिस्ट की मौत हुई धर्मशाला:  हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में 8 दिन से लापता अमेरिकी पर्यटक का शव मंगलवार दोपहर को मिल गया। शव एक खाई में झाड़ियों में फंस […]

You May Like