शहीद की मां को लोकसभा चुनाव में हराने की जिस भाजपा ने नहीं छोड़ी थी कोई कसर,आज वह हमें पढ़ा रही राष्ट्रवाद का पाठ : विक्रमादित्य सिंह
12 अक्टूबर 2021
शिमला : हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव होने है राजनीतिक पार्टियों ने एक दुसरे पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां मंडी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने तो कारगिल युद्ध को भी बड़ा युद्ध कहने से इंकार कर दिया। कहा कि कारगिल युद्ध जीतना कोई बड़ी बात नहीं थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा शहीदों का अपमान कर रही है कांग्रेस।
विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पोस्ट किया साझा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह भाजपा जिसने 2014 लोकसभा चुनाव में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी की माता को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी वह भाजपा आज हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रही है। इतिहास गवाह है कि हम शहीदों को नमन करते हैं। वह नहीं जानते कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता के साथ भारतीय सेना में आनरेरी कैप्टन रहें हैं। देश के प्रथम राष्ट्रपति के एडीसी रहे हैं। वहीं संस्कार और राष्ट्रवाद हमारे खून में है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सेना को घसीट कर धूमिल न करें। वह देश का गर्व है जिनका हम सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़ें : मंडी : सराज क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पिता पुत्र और भतीजे की मौत।
यह चुनाव केवल मंहगाई बेरोजगारी तथा प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तथा कथित विकास पर लड़ा जाएगा।