10 मई सोमवार सुबह छह बजे से हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें और सख्त हो जाएंगी। ये बंदिशें 17 मई सुबह छह बजे तक लागू रहेंगी। 10 मई सोमवार की सुबह छह बजे से प्रदेश में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा अन्य कोई दुकान नहीं खुलेंगी। दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी दिन में तीन घंटे ही खुलेंगी।
जिला अनुसार समयसारणी
बिलासपुर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक।
ऊना जिले में सुबह आठ से 11 बजे तक
हमीरपुर में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक
कांगड़ा में सुबह आठ से 11 बजे तक
मंडी में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक
सोलन में सुबह आठ से 11 बजे तक
शिमला में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक
सिरमौर में सुबह आठ से 11 बजे तक
कुल्लू में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक
किन्नौर सुबह 9 से 12 बजे तक तक,
चंबा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक,
लाहौल स्पीति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक