0
0
Read Time:1 Minute, 0 Second
The news warrior
1 सितंबर 2023
ऊना : चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को शिमला में श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
आपदा प्रभावित लोगों के लिए सहायक होगी यह राशि
सीएम सुक्खू ने मंदिर न्यास का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास व प्रदेश के लोग आपदा राहत कोष में उदारतापूर्ण अंशदान कर रहे हैं। यह राशि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।