मंडी: खाई में गिरी एएसआई की कार,पत्नी की मौत बेटी घायल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 24 Second

THE NEWS WARRIOR
23 /07 /2022

बारिश में कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मौके पर मौत

मंडी:-

मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के घीड़ी स्थित भग्यार में एक कार  के बारिश में अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला का पति और बेटी घायल हुए हैं। मृतक महिला की पहचान दमयंती (51) निवासी तल्याणा, तहसील घुमारवीं (बिलासपुर) के रूप में हुई है। घायलों में मृतक दमयंती के पति (57) अनिल कुमार और बेटी राधिका (12) शामिल हैं।

साढू के घर मेहमाननवाजी के लिए गया था परिवार 

घायल अनिल कुमार घुमारवीं थाना में एएसआई के पद पर तैनात हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एएसआई अनिल कुमार अपने परिवार के साथ करसोग के बगसाड़ में साढू के घर मेहमाननवाजी के लिए गए थे। शुक्रवार को जब वे लौट रहे थे तो घीड़ी के भग्यार गांव के पास आल्टो कार भारी बारिश में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

पत्नी की मौके पर मौत

हादसे में अनिल कुमार की पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि अनिल और उसकी बेटी घायल हो गए। हादसे की भनक लगते ही आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया। लोगों ने मृतक और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों को नजदीक के रोहांडा सीएचसी में भर्ती किया गया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

अंकित हत्याकांड से जुड़ी अन्य जानकारियां, मिला बॉडी का ऊपरी हिस्सा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लु : बेरहमी से की शराबियों ने युवक की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 23 /07 /2022 हरियाणा के एक युवक पर  शराबियों ने किया पथराव कुल्लु;-  प्रदेश में ट्रैक पर घूमने आए हरियाणा के एक युवक पर कुछ शराबियों ने पथराव कर दिया, जिसके चलते युवक की पार्वती नदी में जा गिरने से मौत हो गई। जानकारी […]