भराड़ी में सड़क किनारे खड़ी बाइक को शरारती तत्वों ने लगाई आग

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 37 Second

the news warrior

9 जनवरी 2023

 

 

घुमारवीं  : भराड़ी थाना के अंतगर्त  आने वाले  हम्बोट गांव में सड़क किनारे खड़ी बाइक को  शरारती तत्वों ने आग लगा दी। बाइक को  किसने आग लगाई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और  छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हम्बोट गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक प्रकाश चंद का घर सड़क से थोड़ा दूर होने के कारण वह अपनी बाइक को मुख्य सड़क के नजदीक बने जंज  घर के आंगन में खड़ी करते हैं। शनिवार को वह कहीं काम से गए थे। काम से लौटकर दोपहर करीब दो बजे बाइक जंज  घर के आंगन में खड़ी कर अपने घर चले गए। जंज  घर के नजदीक के  पड़ोसियों ने बताया कि  रविवार सुबह करीब चार बजे बाइक जलने की आवाज आने लगी। स्थानीय लोगों ने उठकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बाइक बुरी तरह जल चुकी थी। बाइक के मालिक  प्रकाश चंद ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को जला दिया है।  भराड़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बाइक मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल मंडी की महिला के साथ हरियाणा के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म , मामला दर्ज

Spread the love the news warrior 9 जनवरी 2023 मंडी :  जिला मंडी की महिला के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया जिसमें हरियाणा के एक व्यक्ति ने मंडी की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया | आरोपी व्यक्ति पाँच  माह पहले महिला को जबरदस्ती भगाकर हरियाणा ले गया […]

You May Like