THE NEWS WARRIOR
10 /08 /2022
हादसे का शिकार हुआ 50 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रोशन लाल दियाड़ा गांव का ही था रहने वाला
ऊना:-
अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते दियाड़ा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ 50 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रोशन लाल दियाड़ा गांव का ही रहने वाला था। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
टक्कर मारकर मौके से फरार
पुलिस को दी शिकायत में शांता कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई अशोक कुमार क्षेत्र के ही एक निजी उद्योग में कार्यरत था। सुबह करीब पौने छह बजे वह अपनी दुकानों के बाहर सैर कर रहा था। इसी दौरान उसका भाई अशोक कुमार काम पर सड़क के किनारे जा रहा था तो ऊना की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार वाहन चालक उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में अशोक कुमार के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
चालक जल्द ही होगा पुलिस की गिरफ्त में