दिल्ली से हिमाचल के लिए दिवाली पर इस बार चलेंगी 23 स्पेशल बसें

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 35 Second

THE  NEWS WARRIOR
14 /10 /2022

21 और 22 अक्तूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं

दिल्ली:

दिल्ली में नौकरी करने वाले प्रदेश के लोगों के लिए दिवाली पर देश की राजधानी से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 23 स्पेशल बसें चलेंगी। इस बार ये बसें डिपो प्रबंधन नहीं, बल्कि दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलाई जा रही हैं। 21 और 22 अक्तूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। दिल्ली के लिए रूट पर चलने वाली सभी बसें एडवांस में बुक हो गई हैं। ऐसे में ट्रैफिक मैनेजर ने 23 बसों की व्यवस्था दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए की है।  इन बसों में 21 अक्तूबर को शाम 7:04 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 7:46 पर दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9:38 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9:35 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया वाया भोटा वोल्वो, 9:18 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया देहरा चलेंगी।

बसों की समय सारणी 

9:21 बजे दिल्ली से सुजानपुर वाया नादौन, 8:21 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:55 पर दिल्ली से पालमपुर वाया जयसिंहपुर, 9:25 पर दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:47 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 8:52 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 9:16 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 7:30 पर दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 8:55 दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 9:28 पर दिल्ली से कांगड़ा वाया नादौन ज्वालाजी, 6:35 पर दिल्ली से पालमपुर वाया नादौन सुजानपुर, 8:44 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा वोल्वो, 7:41 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9:17 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9:01 पर दिल्ली से ऊना वाया चंडीगढ़, 8:26 पर दिल्ली से मनाली वाया बिलासपुर, 9:36 पर दिल्ली से शिमला वाया चंडीगढ़ बसें 21 और 22 अक्तूबर को दिल्ली से चलेंगी। 22 अक्तूबर को 8:25 पर दिल्ली से मंडी वाया बिलासपुर बस चलेगी। दिल्ली में एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली से ही लोगों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। 21 और 22 को घर जाने वाले लोग इनकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

शिमला: HRTC की ढली डिपो में लाखों रुपए का कैश चोरी, FIR दर्ज

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 14 /10 /2022 विद्यार्थियों के लिए दो ट्रैक सूट निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय शिमला:  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए अटल स्कूल वर्दी योजना के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी […]

You May Like