मंडी जिला के द्रंग में हुआ दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत जबकि बेटी समेत अन्य एक घायल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 19 Second
THE NEWS WARRIOR
06/06/2022

तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जीप

पलभर में बिखरा हंसता खेलता परिवार

मंडी:-

मंडी जिला के द्रंग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। द्रंग-तरयांबली-कटिंडी मार्ग में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी सहित पड़ोस की अन्य लड़की गंभीर रूप से जख्मी हैं। दोनों घायलाें को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब एक बजे हुई। कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से घर लौट रहा था। घर के पास जीप खड़ी कर चालक जैसे ही नीचे उतरा। जीप अचानक बैक होकर चल पड़ी और करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़े:-

घुमारवीं : दो सगे भाइयों की दो गोशालाएं चढ़ी आग की भेंट,एक भैंस आग की चपेट में झुलसी लाखों का हुआ नुकसान

हादसे में 15 वर्षीय संजना और 12 वर्षीय चेतना घायल हैं, इनका मंडी अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 38 वर्षीय गुड्डी देवी और 11 साल का ईशान हादसे का शिकार हो गए। काकू राम का हंसता खेलता परिवार पलभर में बिखर गया।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन 

पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएंगे। घटना के असल कारण क्‍या रहे हैं यह छानबीन के बाद ही पता चलेगा।

 

 

यह भी पढ़े:-

माता खबड़ी देवी मंदिर बल्हसीणा के ‘पेड़ वाले बाबा’ बिना किसी सरकारी अनुदान के लगा चुके हैं 6 हजार से ज्यादा औषधीय

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में पहली जुलाई से सिंगल यूज़ पलास्टिक पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध

Spread the love THE NEWS WARRIOR 06/06/2022 प्रदेश में प्लास्टिक से प्रदूषण न फैलने के उद्देश्य से लगाया पूर्ण प्रतिबंध 120 माक्रोन की मोटाई वाली प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग पर लगेगी रोके शिमला:- हिमाचल में एक जुलाई से एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) पर प्रतिबंध रहेगा। […]

You May Like