चाचा ने भतीजे की दराट से काटकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 32 Second
THE NEWS WARRIOR
13/05/2022

संडियार पंचायत के सियोथा में हुई घटना

चाचा ने तेजधार हथियार से भतीजे के दोनों बाजुओं को काटा

घुमारवीं:-

घुमारवीं के तहत पुलिस थाना संडियार पंचायत के गांव सियोथा में वीरवार देर रात चाचा ने अपने भतीजे की दराट से काटकर हत्या कर दी है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला देर रात करीब 11 बज कर 30 मिनट का है। पुलिस को संडियार पंचायत की प्रधान सुमन चंदेल की तरफ से जानकारी मिली की गांव सियोथा में कोई लड़ाई हो गई है। जब पुलिस टीम यह जानने के लिए मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां बेसुध अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है जो सांस भी नहीं ले रहा है। इस पर पुलिस ने पंचायत की प्रधान को सारी बात बताई और वह भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सारे मामले की पूछताछ की और अरविंद उर्फ गीका के हत्यारे जगदीश चंद को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े:-

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी

तेजधार हथियार से किया हमला 

पुलिस ने बताया कि उन्हें लड़ाई झगड़े की जानकारी मिली थी, उसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह रात को सो रहा था तो प्रधान का फोन उन्हें आया और कहा कि जगदीश और अरविंद के बीच कुछ झगड़ा हुआ है और इसका पता करें। जब अमित अरविंद के घर गया तो वो घर पर नहीं था।

इसके बाद वह उसे ढूंडता हुआ बरठीं छत्त सड़क की तरफ बढ़ा तो वहां गुलशन व प्यार सिंह उसे वहां से आते हुए नजर आए और वहीं पास में लगे हैंडपंप के पास हरिराम के घर के नजदीक उन्हें अरविंद गिरा हुआ मिला, जो किसी तरह की हरकत नहीं कर रहा था और उसके दोनों बाजुओं को किसी तेजधार हथियार से काटा हुआ था।

यह भी पढ़े:-

प्राध्यापकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

पुलिस कर रही मामले की जाँच 

इस बात की जानकारी अमित ने प्रधान को दी और बीडीसी श्रवण जम्वाल को भी बताया। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घुमारवीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपित जगदीश चंद सुपुत्र प्यार चंद निवासी सियोथा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

यह भी पढ़े:-

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विदेशी दौरे की सूचना देने वाले को 25 हजार डॉलर का इनाम- पन्नू

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चार की लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा

Spread the love  THE NEWS WARRIOR 13/05/2022 हादसे में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में करवाया भर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू शिमला:- शिमला के तहत पड़ने वाली पुलिस चौकी तकलेच के तहत काशापाट शादी समारोह में भाग लेने जा रही कार पूना क्रशर के पास […]

You May Like