इमोशनल कार्ड – प्रतिभा सिंह को टिकट मिलने पर विक्रमादित्य ने लिखा “वोट नहीं श्रद्धांजलि”
हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को उप चुनाव होंगे जिसको लेकर कांग्रेस द्वारा अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी गई है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को चुनावों में उतारा गया है। वही इसके साथ फतेहपुर से भी स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया को चुनावों का टिकट मिल गया है। जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर और अर्की से संजय अवस्थी कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे।
उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा इमोशनल कार्ड खेला गया है कहना गलत नहीं होगा। मंडी लोकसभा से प्रतिभा सिंह को टिकट मिलने के बाद उनके पुत्र और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा “ विनम्र श्रद्धांजलि यही विचार वही सोच हिमाचल का सर्वत्र विकास। मंडी संसदीय क्षेत्र के अधूरे पड़े विकास कार्यो की मुकाम तक पहुंचाना है” वह इस पोस्ट के साथ साथ विक्रमादित्य ने फोटो शेयर किया जिस पर लिखा है “वोट नहीं श्रद्धांजलि” इस पोस्ट से यह बात साफ है कि कांग्रेस इमोशनल लहर से मैदान फतेह करने की कोशिश में है।
आपको बता दें कि प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। चुनावों की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी वहीं 2 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम सामने आएगा। 8 अक्टूबर तक नामांकन भरा जाएगा। अब प्रदेश की जनता को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के बाद भाजपा प्रत्याशियों के नाम का इंतजार है।