मेला राम चंदेल को उद्योग प्रभारी बनाने पर बद्दी में किया स्वागत,कामगारों ने जगह जगह रोक कर दी शुभकामनाएं
1 अक्तूबर 2021
कामगार नेता मेला राम चंदेल को भारतीय मजदूर संघ का उद्योग प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनके बददी आगमन पर विभिन्न स्थानों पर कामगारों ने उनका स्वागत किया। मेला राम चंदेल को बद्दी लाईट चौक से जुलूस की शक्ल में बददी साई मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी होते हुए औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी गए।
झाड़माजरी में कामगारों को संबोधित करते हुए मेल राम चंदेल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बीबीएन की कई उद्योगों में सरकार की अधिूसचना के आधार पर कामगारों को न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई उद्योगों में कामगारों से बधुंवा मजदूरों की तरह कार्य करवाया जा रहा है। जिन उद्योगों में कामगारों की कदर नहीं है तथा उन्हें जबरन कंपनी से बाहर किया जा रहा है। ऐसे उद्योगों से सख्ती से निपटा जाएगा।
इस मौके पर मेला राम चंदेल के साथ रणजीत ठाकुर, राजू भारद्वाज, हृदय राम शर्मा, चानन सिंह, बाल किशन, अश्वनी, नीलधर, सुमीता राय, दया ठाकुर,नरेश कुमार, दीपक कर्मचारी संघ, हेल्थ बायोटैक कर्मचारी संघ, सुपर होज, मेटा कैप्स, प्रिया दर्शन,विमसम, सिदार्था, बिरला कर्मचारी संघ, दून टैक्सी यूनियन,नीलकंठ पिकअप यूनियन विटा ड्रग, अल्ट्रा टेक कंपनियों के कामगारों ने भाग लिया।