THE NEWS WARRIOR
24/03/2022
भगवानपुर में कांग्रेस का साथ छोड़कर मुस्लिम समाज के लोगों ने थामा भाजपा का दामन
एक ही गावं के दर्जन से अधिक परिवार हुए भाजपा में शामिल
सुखराम चौधरी ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले पंचायत में लहराया भगवा
पांवटा साहिब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
पांवटा साहिब:-
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलीवाला के गांव भगवानपुर में एक दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई विकासात्मक योजनाओं से प्रभावित होकर एक दर्जन से अधिक परिवार भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बीते दिन फूल मालाओं के साथ स्वागत कर इन परिवारों को भाजपा में शामिल किया और कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले पंचायत में भगवा लहरा दिया है।
कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
पांवटा साहिब विधानसभा की ग्राम पंचायत पीपलीवाला के वर्तमान पंचायत प्रधान मोहम्मद सुफी सहित तासीन अली, शुक्र उद्दीन, मतलूब अली, मौसम अली, याकूब अली, खुर्शीद अली मिस्त्री, वाजिद शेख, आरिफ अली, जावल हक, मोहम्मद इस्लाम, रियासत अली, अब्दुल्ला शेख, दाऊद शेख तोयब अली, युसूफ अली, जफर दीन, रमजान राजीव अली, तासिम अली, लुकमान अली, निसार वार्ड सदस्य, नजीर अली, साजिद अली, हाजी रफीक, अफजल, बिलाल खान व फिरोज खान नहीं केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार के विकासात्मक कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम कर परिवार सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जोकि पांवटा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।
यह भी पढ़े………………………………………..