राजनीति में अहम स्‍थान रखने वाले जिला कांगड़ा का रुख करेंगे जेपी नड्डा, आज सीएम की मौजूदगी में अहम बैठक

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 34 Second
THE NEWS WARRIOR
12 /04 /2022

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अब जिला कांगड़ा का करेंगे रुख 

जिला कांगड़ा के 20 और 21 अप्रैल के दो दिवसीय प्रवास के प्रस्तावित दौरे की चल रही तैयारियां 

आज विशेष बैठक मटौर में स्थित होटल सागर में शाम पांच बजे होगी आयोजित 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मौजूद रह कर तैयारियों की व्यवस्था से होंगे रूबरू 

कांगड़ा:-

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अब जिला कांगड़ा का रुख करेंगे। शिमला, सोलन और ब‍िलासपुर के बाद जेपी नड्डा प्रदेश की राजनीति में अहम स्‍थान रखने का वाले कांगड़ा जिले को साधेंगे। जिला कांगड़ा के 20 और 21 अप्रैल के दो दिवसीय प्रवास के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों में किसी तरह की कोई कमी न रहे। इसके लिए आज विशेष बैठक मटौर में स्थित होटल सागर में शाम पांच बजे आयोजित होगी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मौजूद रहकर तैयारियों की व्यवस्था से रूबरू होंगे।

बैठक में तैयारियों को लेकर  चर्चा की जाएगी

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।प्रदेश महामंत्री एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने बताया इस बैठक में सांसद गण, संगठनात्मक जिला कांगड़ा और पालमपुर के 2017 में भाजपा प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान कोई कमी न रहे, इसके लिए पूरा ध्यान रखा जाएगा। बैठक में तैयारियों को लेकर पूरी चर्चा की जाएगी।

भाजपा एक्टिव मोड में

हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सक्रियता के बाद भाजपा एक्टिव मोड में है। मंडी में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के दौरे के बाद शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो व आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी की ओर से भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक गर्मी जरूर बढ़ी है। ऐसे में अब बिलासपुर के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांगड़ा रुख करने वाले हैं।

यह भी पढ़े:- 

किन्‍नौर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,एक व्‍यक्ति की मौत

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परौर: 26 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, प्रदेश की नामी कंपनियां लेंगी साक्षात्‍कार

Spread the love THE NEWS WARRIOR 12 /04 /2022 रोजगार चाहिए तो 26 अप्रैल को आएं परौर रोजगार प्राप्त करने के लिए जिला कांगड़ा के युवा पहुंचे परौर मेला मैदान में  प्रदेश की नामी कंपनियां विभिन्न ट्रेडों के लिए देंगी रोजगार  मेला कोरोना काल के दो साल के बाद किया जा […]

You May Like