THE NEWS WARRIOR
26 /07 /2022
घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हो गया फरार
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस किया दर्ज
शिमला:-
हिमाचल के शिमला स्थित उपनगर चक्कर में साइकिल चला रहे एक बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अनियंत्रित कार ने मार दी टक्कर
जानकारी के अनुसार शिव मंदिर अपर चक्कर के पास पवन पदम भवन निवासी चंदर हंस परमार पुत्र फतेह सिंह परमार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया है कि उसका बेटा प्रज्वल बालूगंज से समरहिल के लिए साइकिल पर आ रहा था। जब वह तवी मोड के पास पहुंचा तो एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें बच्चे को चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है।
मामले की छानबीन शुरू
फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभी तक गाड़ी का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। वहीं, पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के सी सी टी वी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। एसआई जय देव मामले की जांच कर रहे हैं। बालूगंज थाने में आईपीसी की धारा 279, 337 और 187 एम वी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है
यह भी पढ़े:-