THE NEWS WARRIOR
23 /12 /2022
MC शिमला प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का समर्थन कर रही
शिमला:
हिमाचल की राजधानी शिमला में नए साल पर वाहन चार्जिंग की सुविधा मिलने वाली है। इससे शहरवासियों के साथ- साथ सैलानियों को भी फायदा होगा। राजधानी को पॉल्यूशन फ्री करने और वाहनों के खर्च को कम करने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में 5 जगह चार्जिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं। MC शिमला प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का समर्थन कर रही है। इसी तर्ज पर यह फैसला लिया गया है।
इस काम को कराने के लिए MC ने तीन कंपनियों के साथ MOU साइन कर लिया है। जिसमें पहला चार्जिंग स्टेशन सनफ्यूल कंपनी चौड़ा मैदान में MC पार्किंग में खोलने जा रही है। जनवरी से इस चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
राजस्थानी कंपनी चार्जिंग स्टेशन यहां खोलेगी
इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन खोलने को लेकर स्थान चयनित कर लिए हैं। राजस्थान की कंपनी शहर में दो स्टेशन खोलेगी। इसमें पहला स्टेशन MC की टूटीकंडी पार्किंग में खोला जाएगा। दूसरी जगह बालूगंज चिन्हित की गई है।
ESL कंपनी यहां खोलेगी स्टेशन
ईएसएल कंपनी आईजीएमसी नाले के पास बनी नगर निगम पार्किंग और ढिंगरा इस्टेट में चार्जिंग स्टेशन बनाएगी। जिससे यहां से आने जाने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा।
स्मार्ट सिटी आगामी समय के लिए तैयार
नगर निगम कमिश्नर आशीष कोहली ने कहा कि शिमला एक टूरिस्ट प्लेस है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में बाहरी राज्यों से लोग आते हैं। ऐसे में शहर में चार्जिंग स्टेशन खुलने से लोगों को अपनी गाड़ी चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। क्योंकि अभी हिमाचल में चार्जिंग वाहनों का चलन कम हो, लेकिन बाहरी राज्यों में यह चीज शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी 300 एचआरटीसी की नई इलेक्ट्रिक बसों को रोड पर उतारने का निर्णय लिया है। जिसके लिए यह चार्जिंग स्टेशन काफी कारगर सिद्ध होंगे।
यह भी पढ़े: