राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही से नाराज कांग्रेस ने राजभवन के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 15 Second
THE NEWS WARRIOR
16/06/2022

अग्निपथ भर्ती योजना में चार साल नौकरी देकर मोदी सरकार युवाओं को आग में झोंकने की कर चुकी हैं तैयारी

शिमला:-

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उग्र हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने आज राजभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई।

इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और केसी बेणु गोपाल पर बीते कल पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को तानाशाही पर लगाम लगानी होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल धरने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

लोकतंत्र बचाओ अभियान करेंगी शुरू कांग्रेस- प्रतिभा सिंह 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि ​​​​​केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के दुरुपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए राजनीतिक विरोधियों को कुचला जा रहा है। इसलिए कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू करेगी। इसी कड़ी में कल यानी शुक्रवार को सभी जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम न डरेंगे, न झुकेंगे, सत्य के लिए लड़ेंगे।

यह भी पढ़े:-

हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका, चयन संघ के मुख्य कार्यालय शिमला ने विभिन्न श्रेणियों के 503 पदों पर मांगे आवेदन

दिल्ली में तानाशाह राज- कुलदीप राठौर 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि दिल्ली में ऐसा लग रहा है जैसे कोई तानाशाह राज कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बार बार ED बुला रही है। उन्हें सोची-समझी रणनीति के तहत हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को यदि इसी तरह परेशान किया जाता रहा तो आने वाले दिनों में हर हली-मोहल्ले में इस तरह के प्रदर्शन किए जाएंगे।

अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सड़कों पर उतरें युवा- विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र ने तीन से सेना में एक भी भर्ती नहीं की, जबकि देश में लाखों युवा सालों से सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहें  हैं। अब मोदी सरकार ने अग्निपथ भर्ती योजना में चार साल नौकरी देकर युवाओं को आग में झोंकने की तैयार कर चुकी है। उन्होंने कहा ऊना, धर्मशाला, हमीरपुर इत्यादि क्षेत्रों में युवा अग्निपथ भर्ती योजना का सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़े:-

मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कौशल विकास जागरूकता कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुसाइड या आत्महत्या क्या हैं?- डॉ. रमेश चंद

Spread the love THE NEWS WARRIOR 16/06/2022 सुसाइड या आत्महत्या क्या हैं? जान-बूझकर खुद की जान लेने की कोशिश का नाम है। सवाल आत्महत्या क्यों करते हैं- जिसने जन्म लिया है, उसे एक न एक दिन मृत्यु का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन जीवन से ऐसी विरक्ति कि समय […]

You May Like