The news warrior
13 अप्रैल 2023
शिमला : हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित हुई । बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल ने सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विषयों के लेक्चररों के 530 पद भरने को मंजूरी दी गई । कैबिनेट में ओपीएस को लागू करने का भी फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें : नौकरी का सुनहरा मौका, चंबा में इस दिन होंगे परिसर साक्षात्कार
डीएसपी के भरे जाएंगे दो पद
मंत्रिमंडल ने आम जनता की सुविधा के लिए एटिक फ्लोर को रहने योग्य बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियम 2014 में संशोधन को भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने निर्धारित वेतन (एमोल्यूमेंट्स) पर भर्ती के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली के नियम-4 एवं नियम 15-ए के तहत उपयुक्त संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। सरकार की ओर से अनुबंध सेवा की अवधि व वेतन को समय-समय पर अधिसूचित किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (एचपीएएस) के माध्यम से सीधी भर्ती के आधार पर डीएसपी के दो पदों को नियमित आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान की।
यह भी पढ़ें : 52 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो दिन पहले हुई थी पिता की मृत्यु
राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर भी दी प्रस्तुति
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश नशीली दवाएं एवं मादक पदार्थ नियम 1989 के नियम 50 में संशोधन करने का निर्णय लिया। राजस्व बढ़ाने की दिशा में उठाए गए इस कदम से अब वार्षिक लाइसेंस शुल्क डेढ़ लाख रुपये होगी। मंत्रिमंडल के समक्ष राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर प्रस्तुति भी दी गई।