भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 31 Second

THE NEWS WARRIOR
10/05/2022

13 से 15 मई तक भाजयुमो का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग होगा आयोजित

देश के सभी राज्यों के भाजयुमो पदाधिकारी लेंगे भाग

धर्मशाला:-

धर्मशाला में 13 से 15 मई तक भाजयुमो का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे।भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारी हिमाचली संस्कृति से रूबरू होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में देश भर के तमाम राज्यों के भाजयुमो पदाधिकारी धर्मशाला आएगे।  अभ्यास वर्ग में पहाड़ी संस्कृति की झलकियां भी दिखाई जाएगी। पहाड़ी नाटी, नुआला सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी उन्हें देखने का अवसर मिलेगा। इन दिनों धर्मशाला में भाजयुमो के राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग की तैयारी चल रही है। धर्मशाला में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता झंडे व्यवस्थित करने में जुटे हैं।

जोरों-शोरों से की जा रही तैयारियां 

अभ्यास वर्ग में भाजयुमो कार्यकर्त्ता मेहमानों के स्वागत के लिए कोई कमी व कसर नहीं रखना चाहते। भाजयमों के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों का स्वागत यहां पांच हजार झंडे व लड़ियां लगाकर किया जाएगा। इस लिए पार्टी कार्यालय में झंडों को व्यवस्थित भाजयुमो कार्यकर्ता कर रहे हैं। वहीं पांच सौ झंडे पाइपों में लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े :-

हिमाचल का माहौल सौहार्द पूर्ण, इसे खराब नहीं होने देंगे- मुख्यमंत्री

भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रणव शर्मा ने बताया कि कांगड़ा जिला के लिए बड़ी बात है यहां पर बड़ा इवेंट होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं और भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारी व कई महत्वपूर्ण हस्तियां यहां पहुंच रही हैं, उनके स्वागत में किसी तरह की कोई कमी न रहे, इसके लिए टीम जुटी हुई है।

अभ्यास वर्ग 16 सत्रों का में होगा

भारतीय जनता युवा माेर्चा को राष्ट्रीय स्तरीय अभ्यास वर्ग 13 मई से धर्मशाला में शुरू होगा। तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग धर्मशाला के साथ लगते शिला के एक होटल में होगा। 16 सत्रों में होने वाले अभ्यास वर्ग का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार कहे जाने वाले क्रिकेटर राहुल द्रविड़ धर्मशाला आएंगे। इस दौरान उनके साथ पहलवान बबीता फोगाट भी मौजूद रहेंगी।

यह भी पढ़े:-

इग्नू ने ऑनलाइन माध्यम से 472 विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का किया आयोजन

वहीं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और 15 को समापन समारोह राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष करेंगे। अभ्यास वर्ग में देश भर से 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र के भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा हर राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष व महामंत्री भी शामिल होंगे।

 

 

 

यह भी पढ़े……………………….

कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत जिला में निर्मित होंगे 75 अमृत सरोवर-पंकज राय

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईआईएमसी और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Spread the love    THE  NEWS WARRIOR 10 /05 /2022 आईआईएमसी और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भारतीय भाषाओं में शोध और अनुवाद के लिए मिलकर करेंगे काम भारतीय भाषाओं में पाठ्य पुस्तकें तैयार करने हेतु एक विशेष कार्य योजना की तैयार  नई राष्ट्रीय शिक्षा […]

You May Like