उपचुनाव : खडापत्थर में चेतन के समर्थन में निकली रैली, सुरेश भारद्वाज गो बैक के लगे नारे।
08 अक्टूबर 2821
शिमला : हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के खडा पत्थर में चेतन समर्थकों द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली में काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस भीड़ को देखकर भाजपा की मुसीबतें बढ़ सकतीं हैं। लोगों ने टिकट कटने के बाद चेतन के समर्थन में रेली निकाली और भाजपा प्रत्याशी नीलम सरकैक के विरोध में नारेबाजी की। लोगों ने इस दौरान कोटखाई के खड़ापत्थर में लोगों ने जाम भी लगा दिया था। चेतन के समर्थन में आए लोगों ने मौजूदा सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज के विरोध में भी नारेबाजी की। दरअसल, चेतन बरागटा ने यहां पर शक्ति प्रदर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने यहां से आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मंत्री सुरेश भारद्वाज जुब्बल कोटखाई सीट के लिए चुनाव प्रभारी हैं। हालांकि, उनके और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। जब नरेंद्र बरागटा जिंदा थे तो वह भारद्वाज पर उनके विधानसभा क्षेत्र में हस्तक्षेप के आरोप लगाते रहते थे। अब लोगों को लगता है कि नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा का टिकट काटने में सुरेश भारद्वाज की भी भूमिका रही है।