0
0
Read Time:1 Minute, 25 Second
हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कन्हैया कुमार एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल।
08 अक्टूबर 2021
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। इस सूची में भपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, संजय दत्त, ठाकुर कौल सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जनरल धनवीर सिंह राणा, कन्हैया कुमार, और विक्रमादित्य सिंह इस सूची में शामिल हैं।