ताबड़तोड़ मिसाइल हमले से दहली राजधानी कीव,यूक्रेन ने मांगी पीएम मोदी से मदद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 9 Second

THE NEWS WARRIOR
24 /02 /2022

12 धमाकों से दहली राजधानी कीव

ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू

सात लोगों की मौत 

यूक्रेन ने पीएम मोदी से मांगी मदद

यूक्रेन:-

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिय

यूक्रेन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

रूस, यूक्रेन के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में 12 धमाके किए गए हैं। इन सब के बीच यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं इसलिए पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोक दें।

यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा, हमले में सात लोगों की मौत

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

राजधानी के ब्रोवरी में 1 व्यक्ति की मौत, 1 घायल

यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि ब्रोवरी और कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 1 घायल हो गए हैं। पूरे यूक्रेन में गोलाबारी जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है

तेजी से बदलती स्थिति पर भारत की नजर 

यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजट सत्र: शराब मामले को लेकर जयराम ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री में तीखी नोकझोंक

Spread the love THE NEWS WARRIOR 24/02/2022 गाचली के शोकोद्गार प्रस्ताव पर चर्चा से शुरू हुआ सदन  इंडस्ट्रियल एरिया पर रखी जाएगी नजर  सामान्य वर्ग आयोग के गठन तुलना में  निकालना चाहिए एक्ट शिमला:- हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही सुबह 11 बजे दो दिवंगत […]

You May Like