West Bengal Election Results- पश्चिम बंगाल उपचुनाव में मतगणना जारी, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी 34,000 वोटों से आगे, जश्न में डूबे टीएमसी कार्यकर्ता
पश्चिम बंगाल उप चुनावों की 3 सीटों पर मतगणना का दौर जारी है। कोलकाता की भवानीपुर, शमशेरगंज और मुर्शिदाबाद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं जिनकी मतगणना आज हो रही है चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा की प्रियंका टिवड़ेवाल से 34 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। ममता के प्रतिद्वंदी भाजपा की प्रियंका और माकपा के श्रीजी विश्वास को उनसे कम वोट मिले हैं। भवानीपुर विधानसभा सीट से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार है और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
#WATCH | TMC workers & supporters celebrate outside the residence of West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata as she leads by 28,825 votes in Bhabanipur bypolls after 9th round of counting pic.twitter.com/XlZhaJPB0n
— ANI (@ANI) October 3, 2021
आपको बता दें कि यहां 30 सितंबर को मतदान हुए थे। यहाँ ममता के प्रमुख प्रतिद्वंदी भाजपा और माकपा के उम्मीदवार थे। लेकिन अभी तक हुई मतगणना में ममता से काफी पीछे चल रहे हैं। ममता बढ़त बनाए हुए हैं जिसके बाद टीएमसी कार्यकर्ता भी जश्न में डूबे हैं ममता की बढ़त के बाद जहां कोलकाता में पार्टी मुख्यालय पर टीएमसी कार्यकर्ता जशन मना रहे हैं वही कोलकाता में भाजपा मुख्यालय पर सनाटा पसरा हुआ है।
आपको बता दें कि मतगणना के शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार प्रियंका ममता को टक्कर दे रही थी। लेकिन 11वें दौर तक ममता अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल गई है।