THE NEWS WARRIOR
17/05/2022
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सरकार का फर्जीवाड़ा आया सामने
प्रदेश के 14 लाख से अधिक युवाओं का टूटा मनोबल
बिलासपुर:-
बिलासपुर में यूथ कांग्रेस ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर के साथ कुलवीर भड़ोल और विजय शर्मा अनशन पर बैठ गए। उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इससे प्रदेश के 14 लाख से अधिक युवाओं का मनोबल टूटा है।
यह भी पढ़े:-
गुड टच और बैड टच में अंतर विषय पर स्कूलों में विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक, आयोग ने शिक्षा विभाग को जारी किया पत्र
सरकार की जांच पर प्रदेश के युवाओं को भरोसा नहीं
आशीष ठाकुर ने कहा कि जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन पेपर लीक करने का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। उन्होंने कहा कि सरकार की जांच पर प्रदेश के युवाओं को भरोसा नहीं है। उन्होंने ने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक कुमार, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, पूर्व सदस्य राजेंद्र पाल ठाकुर व बसंतराम संधु, कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव संदीप सांख्यान आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-
अब हिमाचल में UG-PG के विद्यार्थी पढ़ेंगे साइबर सिक्योरिटी सब्जेक्ट