बिलासपुर जिला में चंदन माफ‍िया पुष्‍पा की एंट्री, वन काटुओं ने आधी रात को चंदन के आठ पेड़ काटे

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 36 Second

THE NEWS WARRIOR
16 /11 /2022

फि‍ल्‍मी स्‍टाइल में चंदन के पेड़ों का काटने का मामला सामने आया

बिलासपुर:

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में चंदन माफ‍िया पुष्‍पा पहुंच गया है। जी हां फि‍ल्‍मी स्‍टाइल में चंदन के पेड़ों का काटने का मामला सामने आया है। मामला बिलासपुर के चंगर क्षेत्र की ओयल पंचायत का है। जंगल से जैसे ही वन काटु पेड़ काटने लगे तो नजदीक के घर में एक व्यक्ति ने इसकी आवाज सुन ली और इसकी सूचना स्थानीय लोगों व पुलिस को दी। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक  रफूचक्कर हो गए थे और लकड़ी वहीं छोड़ गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रात दो बजे दे रहे घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ओयल के समीप जंगल से सोमवार रात को आठ चंदन के पेड़ काटे गए हैं। रात करीब दो बजे जब प्रकाश नामक एक व्यक्ति ने अपने घर के समीप पेड़ कटने की आवाज सुनी तो उसने प्रधान दिनेश कुमार को सूचित किया। प्रधान ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग ने बरामद की लकड़ी, वन काटू फरार

वन विभाग व पुलिस के कर्मचारियों ने मौके से कटे पेड़ों की लकडी तो बरामद कर ली, लेकिन मौके से वन काटू भागने में कामयाब हो गए। इस इलाके से पहले भी कई बार चंदन के पेड़ कटने के मामले सामने आ चुके हैं।

आठ पेड़ काटे, वन विभाग कर रहा मामले की जांच

ग्राम पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने पुलिस विभाग से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। डीएफओ अवनि भूषण ने कहा पंचायत ओयल के समीप जंगल से चंदन के आठ पेड़ काटे गए हैं, जिनमें तीन पेड़ छोटे थे। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

आत्म निर्भरता एवं स्वदेशी अपनाकर चीन को आर्थिक क्षेत्र में दी जा सकती है मात

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिरमौर:पांवटा साहिब में नाबालिग से दुष्कर्म, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 16 /11 /2022 पीड़िता के साथ ही प्राइवेट कंपनी में कार्यरत, शिलाई के रहने वाले सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया […]

You May Like