हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में आएगी NAAC की टीम, बेहतर ग्रेड मिलने की उम्मीद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 14 Second

 

THE NEWS WARRIOR
06/05/2022

अभी एचपीयू है ए ग्रेड यूनिवर्सिटी

प्रोफेसर एसपी बंसल-एचपीयू बेहतर ग्रेड की कर रहा उम्मीद

डिपार्टमेंट छात्रों काे दे रहा बेहतर सुविधाएं

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में इस बार नैक की टीम आएगी। इस बार A++ ग्रेड मिलेगा या नहीं, यह ताे वक्त बताएगा, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एचपीयू अभी ए ग्रेड यूनिवर्सिटी है। 5 साल पहले नैक ने ए ग्रेड दिया था। 3.21 सीजीपीए के साथ एचपीयू को ग्रेड दिया गया।

2009 में मिला बी प्लस ग्रेड 

वर्ष 2009 में एचपीयू को सुविधाओं की कमी काे देखते हुए नैक ने बी प्लस से ग्रेड को घटाकर बी कर दिया था। इसका सीजीपीए 2.05 था। इस बार अगर ग्रेड अच्छा मिला ताे यूजीसी एजुकेशन सिस्टम काे बेहतर बनाने के लिए और ज्यादा फंड देगी। अगर ग्रेड कम हुआ ताे एचपीयू के लिए मुश्किलें खड़ी हाे सकती हैं।

आखिर क्या हैं नैक ?

नैक का पूरा नाम नैशनल असेसमेंट एंड एक्रिडेशन काउंसिल है। यह यूजीसी की ओर से स्थापित देश में उच्च शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने और उनके आकलन के लिए बनाई गई स्वायत संस्था है। इसे 1986 में स्थापित किया गया था। यूजीसी की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों को नैक से ग्रेड लेना जरूरी किया गया है। नैक से अच्छा ग्रेड मिलने के बाद यूजीसी और सरकार शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए फंडिंग करती है।

एचपीयू बेहतर ग्रेड की कर रहा उम्मीद 

एचपीयू के कार्यकारी वीसी प्रोफेसर एसपी बंसल का कहना है कि नैक टीम के आने से पहले तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। इस बार हम बेहतर ग्रेड प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारा पूरा फोकस ए प्लस प्लस ग्रेड पर है। सभी डिपार्टमेंट में छात्रों काे बेहतर सुविधाएं दे रहे हैं।

कैसे मिलता हैं ग्रेड सीजीपीए

       सीजीपीए—— ग्रेड

  • 3.76         4.00 A++
  • 3.51          3.75 A+
  • 3.01          3.50 A
  • 2.76          3.00 B++
  • 2.51          2.75 B+
  • 2.01          2.50 B
  • 1.51           2.00 C
  • 1.50 के बराबर या कम पर नॉट एक्रिडेटिड

 

 

 

यह भी पढ़े…………………………………………….

मंडी हवाई अड्डे के सामाजिक प्रभाव का होगा मूल्यांकन, प्रशासन ने सरकार किया आग्रह

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुशखबरी: अब महिलाओं को 50 साल तक स्वावलंबन योजना में सब्सिडी का मिलेगा लाभ

Spread the love THE NEWS WARRIOR 06/05/2022 स्वावलंबन योजना में सब्सिडी:- हिमाचल प्रदेश में उन सभी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, जो खुद का कारोबार शुरू करके अपने आप को स्वावलम्बी बनाना चाहती हैं। उद्योग विभाग ने उन महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ लेने के लिए […]

You May Like