The news warrior
1 अप्रैल 2023
कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिला स्थित जयसिंहपुर के बागकुलजां गांव की निकिता सिंह भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनी है। भारतीय नौ सेना में तकनीकी अधिकारियों (आईटी) का यह पहला महिला बैच है। निकिता सिंह हिमाचल प्रदेश की पहली युवती है, जो भारतीय नौ सेना में तकनीकी अधिकारी बनी है। INS वलसुरा नौ सेना एकेडमी जामनगर में हुई पासिंग आउट परेड के बाद निकिता नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी है ।
निकिता की आरंभिक शिक्षा बैंगलौर, दिल्ली व देहरादून में हुई है। निकिता ने ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी देहरादून से BSc आईटी की पढ़ाई की थी। इसके साथ ही NCC का C सर्टिफिकेट भी हासिल किया था। निकिता ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से MSc आईटी की है और वो खालसा कॉलेज में आईटी की टॉपर भी रह चुकी है ।