भ्रष्टाचारियों को भ्रष्टाचारी ही दिखते हैं, माफी मांगे रामलाल ठाकुर : रणधीर शर्मा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 27 Second

 

The News Warrior
22 /07 /2022

रणधीर शर्मा बोले भ्रष्टाचारियों को भ्रष्टाचारी ही दिखते हैं, माफी मांगे रामलाल ठाकुर

मंत्री की तुलना लालू प्रसाद यादव से करने के लिए नैना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर पर जवाबी हमला किया है। जो कांग्रेस विधायक ने भी स्वीकार कर लिया है कि लालू यादव घोटालों में संलिप्त रहे हैं। वह यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे थे। जाहिर है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी था। वैसे जो खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हों, उन्हें दूसरे भी अपने जैसे ही नजर आते हैं। जहां तक मंत्री पर लगाए गए आरोपों की बात है तो झूठ बोलने के बजाए विधायक को या तो इसका प्रमाण देना चाहिए या फिर मंत्री से माफी मांगनी चाहिए।

बौखलाहट में बेसिर-पैर की बयानबाजी करके हंसी का पात्र बनते रहते हैं रामलाल ठाकुर

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर अपनी पार्टी में ही अलग-थलग पड़ चुके हैं। वह मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखते रहते हैं, लेकिन उनका नेता प्रतिपक्ष बनने और प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभालने का सपना तक पूरा नहीं हो पाया। इससे वह बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वह अक्सर बेसिर-पैर की बयानबाजी करके हंसी का पात्र बनते रहते हैं।

अपनी बयानबाजी से खोल दी कांग्रेस की ही पोल 

इसी कड़ी में अब उन्होंने प्रदेश के एक मंत्री पर झूठे आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास किया है, लेकिन उन्होंने अपनी बयानबाजी से कांग्रेस की ही पोल खोल दी है। उन्होंने मंत्री को लालू प्रसाद यादव की संज्ञा दी है। लालू प्रसाद यादव वही हैं, जो यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे और चारा घोटाले में आरोप साबित होने के बाद उन्हें सजा भी हुई है। कांग्रेस विधायक यूपीए सरकार के समय तथाकथित ईमानदारी का ढोल बजाते नहीं थकते, लेकिन लालू को भ्रष्टाचारी बताकर उन्होंने खुद ही इस हकीकत को उजागर कर दिया है कि यूपीए सरकार कितनी ईमानदार थी।

झूठ का सहारा लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं रामलाल ठाकुर

रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से काम कर रही है। पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश का चहुमुखी विकास होने के साथ ही हर वर्ग के हित में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की गई हैं। कांग्रेस नेताओं को सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे झूठ का सहारा लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। किसी पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा देने से कुछ नहीं होता। यदि कांग्रेस विधायक में दम है तो वे अपने आरोप प्रमाणों के साथ साबित करें, अन्यथा उन्हें मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।

 

यह भी पढ़ें :

हिमाचल: पुलिस की SIU टीम ने मणिकर्ण में एक नेपाली से 8 किलो 50 ग्राम चरस की बरामद

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBSE ने घोसित किया +2 का परिणाम, 92.71% रहा परिणाम

Spread the love The  News Warrior 22 /07 /2022 CBSE ने घोसित किया +2 का परिणाम: 92.71% रहा परिणाम,  छात्राओं  ने मारी बाज़ी  नई दिल्ली सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12 वीं  के टर्म -2  […]

You May Like