THE NEWS WARRIOR
09/06/2022
निगम ने 4710 पदों पर निकाली भर्ती
Food Corporation of India:-
भारतीय खाद्य निगम पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 में विभिन्न पदों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है।बोर्ड ने अभी तक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन की तारीखों का खुलासा नहीं किया है। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए निगम की ऑफिशियल भर्ती पोर्टल recruitmentfci.in और ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in चेक कर सकते हैं।
भारतीय खाद्य निगम द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 के माध्यम से 4710 पदों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ग्रुप 2 में 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप 3 में 2 हजार 521 और ग्रुप 4 (चौकीदार) में 2 हजार 154 पदों को भरा जाएगा।
यह भी पढ़े:-
वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे: ब्रेन ट्यूमर क्या है, लक्षण, कारण और उपचार
यह रहेंगी योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।
यह रहेगा सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़े:-