हिमाचल: डिग्री कॉलेजों में शुरू हुई एडमिशन, 20 जुलाई तक फॉर्म होंगे जमा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 32 Second

 THE NEWS WARRIOR
11 /07 /2022

 एडमिशन के लिए ऑनलाइन खुलेगा पोर्टल

एक अगस्त से कॉलेजों में नया सैशन शुरू होगा

हिमाचल प्रदेश:-

प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में सोमवार से एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुलेगा। 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए 20 जुलाई तक स्टूडेंट्स फॅार्म जमा कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को लगाई जाएगी। जिसकी फीस 22 और 23 जुलाई तक भरनी है। 26 जुलाई तक सभी मेरिट लिस्टें लग जाएंगी। इनकी फीस 27 और 28 जुलाई तक जमा होंगी। 29 और 30 जुलाई को स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन सैशन आयोजित किया जाएगा। एक अगस्त से कॉलेजों में नया सैशन शुरू होगा।

अंकों के आधार पर एडमिशन

राजधानी शिमला के कॉलेजों में इस बार कुछ नए कोर्स शुरू किए गए हैं। स्टूडेंट्स इच्छानुसार अपनी पसंद के सब्जेक्ट पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही शिमला के कुछ कॉलेजों में अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। जिनमें डिग्री कॉलेज संजौली और राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला शामिल हैं।

1 अगस्त से 21 अक्तूबर तक लगेंगी कक्षाएं 

प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में 1 अगस्त से 21 अक्तूबर तक कक्षाएं लगेंगी। 22 से 26 अक्तूबर तक 5 दिनों की दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक 66 दिन कक्षाएं लगेंगी।1 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। 5 फरवरी से 14 अप्रैल 2023 तक 69 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। 2022-23 शैक्षणिक सैशन के लिए 217 दिनों तक कक्षाएं लगेगी। 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

 

 

यह भी पढ़े:-

मनाली में तेल टैंकर में लगी आग, कोई जानी नुकसान नहीं

 

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुंदरनगर: पूर्व विधायक मस्तराम ने होटल में की आत्महत्या, मौके से मिला सुसाइड नोट

Spread the love THE NEWS WARRIOR 11 /07 /2022 मंडी:- मंडी जिले के करसोग हलके के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के एक होटल में आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। सुंदरनगर के टेल कंट्रोल में होटल में पंखे से लटका हुआ पूर्व विधायक मस्त राम का […]

You May Like