मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर मांगा समर्थन, कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कामों पर वोट मांगना उचित।

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 20 Second

मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर मांगा समर्थन, कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कामों पर वोट मांगना उचित।

 

06 अक्टूबर 2021

 

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इसमें मंडी लोकसभा सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मौका दिया गया है‌। आज शिमला के हालीलाज से पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का जाना मेरे लिए बहुत बड़े आघात की बात है मेरा भाई भी अब इस दुनिया में नहीं रहा। प्रदेश की जनता के जो लाखों की संख्या में वीरभद्र सिंह की मृत्यु पर उमड़े थे, उन्होंने हमें प्रेरित किया कि एक मौका हमें भी सेवा का दें, वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश का समान तौर पर विकास किया है। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह की सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर वोट मांगना उचित है।

 

मंहगाई एवं बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार पर सरकार को घेरते हुए कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री ने बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की, जिसमें आज तक युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिला। किसान सड़कों पर है। मंहगाई चरम सीमा तक पहुंच गई है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और जनता हमें अपना आशीर्वाद देना चाहती है। प्रदेश की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना , बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों के मुद्दे को लेकर वह चुनाव मैदान में लड़ेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरीपुरधार : स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे लोग, कई सालों से एक्स-रे मशीन पड़े पड़े फांक रही धूल, कोई नहीं लेता सुध, लोग परेशान।

Spread the love हरीपुरधार : स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे लोग, कई सालों से एक्स-रे मशीन पड़े पड़े फांक रही धूल, कोई नहीं लेता सुध, लोग परेशान।   06 अक्टूबर 2021   हरीपुरधार : जिला सिरमौर के उपतहसील हरिपुरधार की सीएचसी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम हैं। […]

You May Like