NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, रह चुकी हैं देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:6 Minute, 2 Second
THE NEWS WARRIOR
22/06/2022

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा

“द्रौपदी मुर्मू देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी”- प्रधानमंत्री

नई दिल्ली:-

भाजपा के नेतृत्व में सत्ताधारी एनडीए (NDA) ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम को घोषित कर दिया है। मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है। उन्होंने ने कहा की हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं। देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे।

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (64) अगर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला बन जाएंगी और इस बात की प्रबल संभावना है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में ही फैसला हो।

यह भी पढ़े:-

हमीरपुर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नेरी स्थित ठाकुर रामसिंह शोध संस्थान का किया निरिक्षीण

आपको बता दें कि इससे पहले दिन में विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया था। देश के अगले राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वहीं वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा “द्रौपदी मुर्मू देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। लाखों लोग, विशेष रूप से वे जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन से बड़ी शक्ति प्राप्त करते हैं। नीतिगत मामलों की उनकी समझ और दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा।

यह भी पढ़े:-

HAS का परिणाम घोषित, अभिषेक बटवाल रहें टॉपर

विभिन्न दलों से की बात पर नहीं बन पाई आम सहमति- भाजपा अध्यक्ष 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। 15 जून को राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना अधिसूचित की गई। हम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए आम सहमति बनाने के लिए विभिन्न दलों से बात कर रहे थे। राजनाथ जी और मैंने कई पार्टियों से बात की। लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई। यूपीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसलिए हमने अपने एनडीए सहयोगियों से बात की है और 20 नामों पर चर्चा की गई है। देश के पूर्वी हिस्से से उम्मीदवार पर आम सहमति थी और वह महिला हो और आदिवासी पहले कभी उम्मीदवार नहीं रहा हो।

द्रौपदी मुर्मू का परिचय 

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वह संथाल परिवार, एक आदिवासी जातीय समूह से ताल्लुक रखती हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। 2006 से 2009 तक एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं। 2004 से 2009 तक रायरंगपुर विधानसभा की सदस्य रहीं। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान वह 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

पाकिस्तान: गैर अनुभवी डॉक्टर करा रहे थे महिला की डिलीवरी, बच्चे का सिर धड़ से अलग करके उसे पेट में ही छोड़ा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर में आज से 25 जून तक अलग-अलग स्थानों पर रहेंगा पावर कट

Spread the love THE NEWS WARRIOR 22/06/2022 नई विद्युत लाइन और टहनियों की काट-छांट का कार्य किए जाने के कारण बिलासपुर में पावर सप्लाई रहेंगी बंद बिलासपुर:- बिलासपुर जिला में 22 से 25 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में पावर कट रहेंगा। जिले की कुछ स्थानों पर बिजली की नई लाइनें […]

You May Like