जानिए इन उपचुनावों में किस-किस विधानसभा क्षेत्र कौन -कौन पार्टी रही आगे

0 0
Spread the love
Read Time:7 Minute, 36 Second

 लोकसभा और विधानसभा के मतदान के नतीजे मंगलवार को नए सियासी  संकेत लेकर आए है |

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा कैंडिडेट और कारगिल वॉर के हीरो रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 7490 वोटों से हराया। प्रतिभा सिंह को कुल 3 लाख 69 हजार 565 और ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 3 लाख 62 हजार 75 वोट मिले।

 

मंडी संसदीय सीट पर बीती 30 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 7 लाख 53 हजार 566 वोटरों ने वोट दिए। इनमें से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को कुल 369565 वोट मिले।

यह कुल वोटिंग का 49.14% रहा। इसी तरह भाजपा कैंडिडेट खुशहाल सिंह को कुल 362075 वोट मिले जो वोटिंग का 48.10% रहा। इस तरह यहां कांग्रेस ने भाजपा से 1.04% अधिक वोट लेकर जीत दर्ज की। मंडी संसदीय सीट पर उपचुनाव में 12661 वोटा NOTA को गए। अन्य प्रत्याशियों में अंबिका श्याम को 3617, मुंशीराम ठाकुर को 1262, अनिल कुमार को 1119 और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 वोट मिले। इसके अलावा 1495 वोट रिजेक्ट हो गए।

Arki Byelection Result: Congress's Sanjay Awasthi Won, The Seat Was Vacant Due To The Death Of Former Cm Virbhadra - अर्की उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस ने लहराया परचम, 3277 मतों से जीते संजय

अर्की में संजय अवस्थी ने बरकरार रखा गढ़ अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी ने भाजपा उम्मीदवार रतन सिंह पाल को 3219 वोटों से हराया। अर्की शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। पार्टी ने लगातार तीसरी बार यहां जीत हासिल की। इससे पहले वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमाया था।

 

यहां मंगलवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के साथ ही संजय अवस्थी ने बढ़त बना ली और आखिर तक पहले नंबर पर बने रहे। 30 अक्टूबर को हुए मतदान में अर्की सीट पर कुल 60550 वोट पड़े थे और कांग्रेस के संजय अवस्थी को इसमें से 30798 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहने वाले भाजपा के रतन सिंह पाल को 27579 वोट मिले। इन दोनों के अलावा जीतराम को 547 और NOTA को 1626 वोट मिले। संजय अवस्थी मतगणना के दौरान 11.26 बजे तक 3922 वोट, दोपहर 12.38 बजे तक 4373 वोट और दोपहर 1.28 बजे तक 5047 वोटों से आगे चल रहे थे। आखिरी राउंड में भाजपा प्रत्याशी को अधिक वोट मिले मगर वह संजय अवस्थी की लीड को पार नहीं कर पाए और 3219 वोटों से हार गए।

 

जुब्बल-कोटखाई में चेतन बरागटा की अनदेखी पड़ी भारी

जुब्बल-कोटखाई सीट पर सुबह से ही मुकाबला कांग्रेस के रोहित ठाकुर और भाजपा से बागी होकर, निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले चेतन बरागटा के बीच रहा। यहां रोहित ठाकुर ने बरागटा को 6293 वोटों से हराया। उपचुनाव के दौरान जुब्बल-कोटखाई सीट पर 30 अक्टूबर को कुल 56607 लोगों ने वोट दिया। इसमें से रोहित ठाकुर को 29955 वोट मिले।भाजपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले चेतन सिंह बरागटा दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 23662 मत मिले।

कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर

हालांकि मतगणना के दौरान सुबह 10.37 बजे तक बरागटा 4231 वोटों से आगे चल रहे थे मगर वह लीड को बरकरार नहीं रख पाए और सवा 11 बजे के बाद रोहित ठाकुर पहले नंबर पर आ गए और उसके बाद उनकी बढ़त लगातार बढ़ती चली गई। दोपहर 1.28 बजे रोहित ठाकुर ने 6293 वोटों की लीड ले ली और उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।जुब्बल-कोटखाई सीट पर भाजपा ने चेतन बरागटा की जगह नीलम सरैइक को टिकट दिया था जो कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आईं। सुबह से ही तीसरे नंबर पर रहीं नीलम को महज 2644 वोट मिले। उनके अलावा सुमन कदम को 170 और NOTA को 176 वोट मिले।

 

फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया और भाजपा उम्मीदवार बलदेव ठाकुर के बीच आखिरी डेढ़ घंटे से पहले तक कांटे का मुकाबला रहा और उसके बाद पठानिया ने 5789 वोट से जीत  दर्ज की।30अक्टूबर को हुए मतदान में फतेहपुर विधानसभा सीट पर कुल 57095 लोगों ने वोट दिया था। इसमें से 24449 वोट लेकर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की।दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के बलदेव ठाकुर को 18660 वोट मिले।

 

Fatehpur Byelection: Congress Candidate Bhavani Is The Owner Of Assets Worth 11.95 Crores - फतेहपुर उपचुनाव: 11.95 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस प्रत्याशी भवानी - Amar Ujala Hindi ...

 

इन दोनों के अलावा डाॅ. राजन सुशांत को 12927, पंकज कुमार दर्शी को 375, डॉ. अशोक कुमार सोमल को 295 और NOTA को 389 वोट मिले।फतेहपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान कभी भवानी सिंह पठानिया तो कभी बलदेव ठाकुर पहले नंबर पर रहे। यहां सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया आगे निकल गए मगर 10.37 बजे भाजपा फिर पहले नंबर पर आ गई।

लगभग दो घंटे तक दूसरे नंबर पर रहने के बाद दोपहर 12.38 बजे कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गए। पौने 1 बजे के बाद पहली बार दोनों दलों के बीच वोटों का अंतर एक हजार के पार निकला। उसके बाद पठानिया की लीड बढ़ती चली गई और उन्होंने 5789 वोटों से जीत दर्ज की।

 

विधानसभा सीट वाइज वोट और लीड
सीट का नाम प्रतिभा सिंह खुशहाल सिंह प्रतिभा सिंह की लीड/गैप
भरमौर 21150 15893 5257
लाहौल-स्पीति 7734 5587 2147
मनाली 23092 21778 1841
कुल्लू 25675 21778 3897
बंजार 21591 19713 1878
आनी 27965 20922 7043
करसोग 19230 20643 -1413
सुंदरनगर 21849 23761 -1912
नाचन 26993 24422 2571
सिराज 16735 38394 -21659
द्रंग 23731 26352 -2621
जोगिंद्रनगर 20849 27993 -7144
मंडी 18827 22073 -3246
बल्ह 21919 22875 -956
सरकाघाट 19260 21109 -1849
रामपुर 31507 11552 19955
किन्नौर 17543 12566 4977
पोस्टल बैलेट 3915 5191 -1276
कुल 369565 362075 7490

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानें कल दीपावली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा जिससे मिलेगा लाभ 

Spread the love जानें कल दीपावली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा जिससे मिलेगा लाभ  भारतीय संस्कृति में और हिंदू धर्म में दीपावली का विशेष महत्व है देशभर में दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है  दशहरे के 20 दिन बाद देशभर में दीपावली का आयोजन किया […]

You May Like