BJP का घोषणा पत्र कल नड्‌डा करेंगे लॉन्च, युवाओं के लिए बड़ी घोषणा संभव

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 38 Second

THE  NEWS WARRIOR
03 /11 /2022

 OPS पर ट्रंप कार्ड खेल सकती भाजपा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा कल अपना घोषणापत्र जारी करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्‌डा इसे शिमला से लॉन्च करेंगे। संभावना है कि भाजपा गले की फांस बन चुके OPS पर ट्रंप कार्ड खेल सकती है। साथ ही चुनाव के मद्देनजर पार्टी के घोषणापत्र में लोक लुभावने वादे भी शामिल हो सकते हैं।

इस घोषणापत्र पर कल न केवल हर वर्ग की नजर रहेगी, बल्कि कर्मचारी भी घोषणा पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के पास केवल एक OPS का ही मुद्दा है। घोषणा पत्र को हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए भाजपा बिजली के बिल को 125 यूनिट से बढ़ा सकती है।

  OPS के संकेतदिए हैं CM ने
OPS पर कर्मचारियों के बढ़ते दबाव और कांग्रेस की खुली घोषणा के बाद हरकत में आई भाजपा इस पर कल अपना दांव खेल सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। अपने एक बयान में मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि OPS को लेकर सरकार गंभीर है। केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश सरकार इस समस्या को सुलझाना चाहती है।

घोषणा पत्र कल होगा  2:30 बजे जारी 
भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शिमला में मौजूद रहेगा। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश, कश्यप घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष और सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार घोषणा पत्र दोपहर करीब ढाई बजे जारी करेंगे।

 

 

 

 

 

यह भी  पढ़े:

ऊना: अंब सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत, 2 अन्य घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल चुनाव: केंद्रीय मंत्री अमित शाह, गडकरी और सीएम योगी आज जनसभा को करेंगे सम्बोदित, नगरोटा में गरजेंगी प्रियंका

Spread the love THE NEWS WARRIOR 04 /11 /2022 4 नवंबर को जिला के रामपुर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जगत प्रकाश नड्डा  हिमाचल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 4 नवंबर को जिला शिमला के रामपुर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जिला […]

You May Like